नई दिल्ली , मार्च 29 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
श्री यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में बढ़ते अपराध, नशे का कारोबार और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और "ट्रिपल इंजन सरकार" इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है।
कांग्रेस नेता ने नए उपराज्यपाल से सक्रिय भूमिका निभाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अपील की कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर स्थिति पर नियंत्रण के उपाय करें।
श्री यादव ने दावा किया कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच करीब 800 लोग लापता हुए, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। हाईकोर्ट द्वारा चिंता जताने के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित