नयी दिल्ली , मार्च 19 -- दिल्ली की प्रमुख हिलाल कमेटियों ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि गुरुवार की शाम को शव्वाल का चाँद नज़र नहीं आया है। इस पुष्टि के साथ ही अब पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार, 21 मार्च 2026 को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शाही मस्जिद फ़तेहपुरी के शाही इमाम और फ़तेहपुरी रुअत-ए-हिलाल कमेटी अध्यक्ष मौलाना डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद और ने ऐलान किया कि आज नया चाँद नहीं देखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित