भिवानी , नवंबर 02 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में उमड़ी भारी भीड़ ने देश में राजनीतिक बदलाव के संकेत दे दिए हैं। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा और भाजपा की सत्ता से विदाई तय है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला विंग की पूर्व प्रदेश महासचिव सविता मान ने कही।
महारैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए सविता मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों से वोट काटे जा रहे हैं। इसी कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने महारैली का आयोजन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित