नयी दिल्ली , सितम्बर 23 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से प्रदेश के सात वरिष्ठ नेताओं को देश के अलग अलग राज्यों में पार्टी प्रभारी अथवा सह प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने के फैसले का स्वागत किया है।
श्री मल्होत्रा ने कहा, "यह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं के संगठनात्मक कौशल का परिणाम है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली जैसे छोटे राज्य से सात नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व दिया है।"उन्होंने अंडमान एंड निकोबार का पार्टी प्रभारी जय प्रकाश जेपी को, लद्दाख का प्रभारी राजकुमार भाटिया को, गुजरात का सह- प्रभारी अजय महावर को, महाराष्ट्र की सह-प्रभारी कमलजीत सहरावत को, पंजाब का सह-प्रभारी वीरेन्द्र सचदेवा को, राजस्थान के सह-प्रभारी कुलजीत चहल को और उत्तराखंड की सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज को नयी जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित