नयी दिल्ली , अगस्त 29 -- दिल्ली पुलिस के बाहरी-उत्तरी जिले की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने 15 वर्षीय लापता किशोर का पता लगाकर उसे सुरक्षित निकाल लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि एएचटीयू के निरंतर प्रयासों और गहन जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को चलाये गये विशेष अभियान के दौरान किशोर का पता लगाया गया।
लापता किशोर के संबंध में नरेला पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित