नयी दिल्ली , जुलाई 20 -- दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उसके जवानों ने प्रदर्शन के दौरान पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के बाल खींचकर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस ने एक बयान जारी कर इन आरोपों को 'पूरी तरह से झूठा एवं भ्रामक' करार दिया है और कहा कि किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाकर हमला नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे ऐसे दावे पूरी तरह से निराधार हैं।

इससे पहले, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया था कि विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं श्रीमती गीतांजलि के साथ पुलिस ने व्यक्तिगत रूप से मारपीट की और उनके बाल खींचे।

दिल्ली पुलिस ने अपनी पोस्ट में सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित