नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- फिल्म 'भूत बंगला' के मेकर्स ने नयी दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन की भव्य शुरूआत की।

फिल्म 'भूत बंगला' अपनी रिलीज के करीब आते-आते लगातार और भी बड़ी और एक्साइटिंग होती जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने लोगों की उत्सुकता को एक अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है, और अब हर कोई इस मजेदार फैमिली एंटरटेनर के लिए तैयार है। इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच, मेकर्स ने दिल्ली से इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है और पूरा शहर इसके खुमार में डूबा नजर आ रहा है।

इसके अलावा, फिल्म को लेकर दीवानगी साफ देखी जा सकती है, जहाँ हाथ में लालटेन लिए अक्षय कुमार के कटआउट्स ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर को मीडिया और दर्शकों दोनों से शानदार रिव्यू मिले हैं और यह यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसने फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से 'भूत बंगला' पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित, 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात नौ बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित