वडोदरा, जनवरी 20 -- दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रेमियर लीग में मंगलवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अंडर लाइट्स गेंद स्किड करेगी और ओस आने की संभावना है। दिल्ली कैपिटल्स में एक बदलाव है, मिन्नू मणि की जगह दिया यादव को जगह दी गई है। रॉड्रिग्स ने कहा कि दिया भले ही 16 वर्ष की हैं लेकिन वह बड़े शॉट्स खेल सकती हैं।
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले गेंदबाज़ी करने का बेहतर विकल्प होता। एमआई में चार बदलाव हैं, वैष्णवी शर्मा आज डेब्यू कर रही हैं। कमालिनी की जगह राहिला फ़िरदौस खेल रही हैं। पूनम खेमनार की वापसी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित