नयी दिल्ली , जून 21 -- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार रात एक शराब की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग दुकान के भूतल पर लगी और देखते ही देखते पहली मंजिल तक फैल गयी। इस मंजिल पर दुकान का गोदाम बना हुआ था। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित