नयी दिल्ली , मार्च 03 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि सरकारी उदासीनता और प्रशासनिक ढिलाई के कारण गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज नहीं हो पा रहा और उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

श्री यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि कांग्रेस शासनकाल में करीब 60 निजी अस्पतालों को रियायती दरों पर जमीन इस शर्त पर दी गई थी कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मरीजों को मुफ्त इलाज देंगे। इन अस्पतालों में आईपीडी के 10 प्रतिशत बेड और ओपीडी में 25 प्रतिशत सेवाएं गरीबों के लिए आरक्षित थीं लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में इसका पालन नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित