नयी दिल्ली , जुलाई 27 -- दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार शाम को हुई बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम को दफ्तरों से छुट्टी के समय हुई इस बारिश की वजह से घर लौट रहे लोगों को कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ी।बारिश के कारण इंडिया गेट और आरके पुरम समेत शहर की कई मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली के रिज इलाके में सबसे ज्यादा 19.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।इसके अलावा लोधी रोड में 11.5 मिमी, सफदरजंग में आठ मिमी और राजघाट में 6.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित