नयी दिल्ली , जून 30 -- दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर को आग लग गयी, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।
नयी दिल्ली के केजी मार्ग पर स्थित 'परिक्रमा रेस्टोरेंट' में दोपहर करीब 3:40 बजे यह आग लगी। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, रेस्टोरेंट से धुआं निकलता देख एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित