नयी दिल्ली , सितंबर 14 -- दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने 28 वर्षीय जिम ट्रेनर पर करीब 10-12 राउंड गोलियां चलायीं। घटना सुबह करीब 10 बजे आयानगर गांव में हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक का नाम विजय है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों के साथ किसी पुराने विवाद के कारण उसे निशाना बनाया गया होगा। पुलिस को आज गोलीबारी के पीछे निजी रंजिश का संदेह है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले भी इस इलाके में इसी तरह की घटना सामने आयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित