नयी दिल्ली , अक्टूबर 20 -- दिल्ली और गुजरात में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में पहली पारी की बढ़त के लिए संघर्ष छिड़ गया है। मनन हिंगराजिया (नाबाद 108) के शतक और जयमीत पटेल के 72 रनों की मदद से गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के तीसरे दिन मंगलवार को पांच विकेट पर 363 रन बना लिए हैं और वह दिल्ली के 648 रन पारी घोषित के स्कोर से अभी 285 रन पीछे है।
मनन हिंगराजिया ने 274 गेंदों पर नाबाद शतक में 12 चौके और एक छक्का लगाया है। स्टंप्स के समय कप्तान चिंतन गाजा उनके साथ 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली की तरफ से ऋतिक शौक़ीन ने तीन विकेट लिए हैं।
गुजरात ने अपने कल के दो विकेट पर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित