नई दिल्ली , अक्टूबर 14 -- दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी दे दी। इसका उद्देश्य राजधानी में स्वच्छ, उच्च मूल्य वाले और प्रदूषण रहित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि नीति के तहत अगले 10 वर्षों में दिल्ली को उन्नत तकनीक, डेटा सेंटर, अनुसंधान एवं विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री उद्यमश्री योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित