नयी दिल्ली , जुलाई 07 -- दिल्ली की आउटर रिंग रोड पर एक स्कूटर सवार को कुचल कर भागने के मामले में पुलिस ने एक मर्सिडीज कार के चालक को गिरफ्तार किया है। इस दुर्घटना में एक स्कूटर सवार की जान चली गई थी।
मंगोलपुरी के रहने वाले दीपक की पांच जुलाई को उस समय मौत हो गई जब एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बस स्टैंड के पास कथित तौर पर उसके स्कूटर को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित