पाली , मई 24 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को पाली जिले के खेतावास में 400 से अधिक होनहार स्कूली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिलावर ने खेलावास स्थित शनि धाम में दाती सेवा संस्थान एवं वादी नट भाट जागृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाबा साहिब प्रतिभा सम्मान समारोह में इन प्रतिभाओं का सम्मान किया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने।
इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान पत्र, पुरस्कार राशि एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र वाला स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित