जयपुर , मई 01 -- राजस्थान में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में शुक्रवार को जनगणना पोर्टल पर अपनी स्व- गणना का आवेदन भरा।

नगर निगम कोटा की उपायुक्त भावना सिंह, सांख्यिकी अधिकारी अभय कुमार सेन तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी नगर निगम अमित गर्ग ने शिक्षा मंत्री के जनसंवाद कार्यालय में श्री दिलावर से स्व- गणना आवेदन फॉर्म भरवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित