नयी दिल्ली , अक्टूबर 29 -- राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध कलाकार दिलजीत दोसांझ के "ऑरा इंडिया टूर 2026" कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले दर्शकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने विशेष परिचालन व्यवस्था की है। इसके तहत एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो (गुरुग्राम) को छोड़कर अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य समय से आगे तक बढ़ाई जाएंगी।

डीएमआरसी ने कॉन्सर्ट वाले दिन यानी 30 अक्टूबर को रात 12:00 बजे (मध्यरात्रि) तक सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं संचालित करने की योजना बनाई है। कार्यक्रम के समापन के बाद दर्शकों की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरे नेटवर्क में अतिरिक्त ट्रेनों के फेरे लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित