जयपुर , सितंबर 25 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जयपुर में स्वर्णकार समाज के आराध्य देव अजमीढ़ महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा एवं कलश यात्रा में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर अजमीढ़ महाराज का आशीर्वाद लिया तथा शोभायात्रा को रवाना किया। श्रीमती दिया कुमारी ने अजमीढ़ महाराज के जीवन एवं आदर्शों को प्रेरणादायी बताते हुए धर्म, संस्कार, परिश्रम और समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया। शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की और इस पावन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। अजमीढ़ महाराज की जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का संदेश देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित