जयपुर , सितंबर 21 -- राजथान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लोक आस्था के प्रतीक एवं लोक देवता बाबा रामदेव जयंती के अवसर पर यहां आयोजित महोत्सव में भाग लिया।
श्रीमती दिया कुमारी विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र के अंबाबाड़ी में लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी का जीवन सामाजिक समरसता, मानव सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं समाज को सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम में सेवा समिति के संरक्षक गोपाल डेनवाल, अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित