जयपुर , मई 27 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये।

श्रीमती दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर यह जनसुनवाई की जिसमें लोगों ने सड़क, पानी, अतिक्रमण सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित