जयपुर , अगस्त 11 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वीकृतियों के अभाव में लंबित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये हैं।
श्रीमती दिया कुमारी मंगलवार को सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न विकास कार्यों, केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं तथा निर्माण कार्यों में गुण नियंत्रण तंत्र की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक स्वीकृतियां समयबद्ध रूप से प्राप्त करने को कहा ताकि विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके और परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।
उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी गुण नियंत्रण तंत्र पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने देने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित