जयपुर , जुलाई 03 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि देश के युवा अपने ज्ञान, ऊर्जा और नवाचार के बल पर राष्ट्र की प्रगति को नयी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्रीमती दियाकुमारी शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा सांसद कार्यक्रम के तृतीय संस्करण में यह बात कही। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है। ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। जयपुर नगर निगम में युवा साथी संगठन एवं मंच मिनिस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 25 राज्यों से आये युवा प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए भारतीय संसद की कार्यवाही का जीवंत एवं यथार्थ प्रस्तुतीकरण किया। युवाओं ने अपनी तार्किक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्साह का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित