पाली , जुलाई 27 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पाली जिले में बजट घोषणाओं के समयबद्ध और गुण्वततापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं।
श्रीमती दियाकुमारी सोमवार को सोजत स्थित नगर पालिका कार्यालय में पाली जिले के सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रही थीं। बैठक में उन्होंने विभागवार चल रही परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाये तथा जनहित से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित