जयपुर , अक्टूबर 15 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को जयपुर जिले के जमवारामगढ़ में जमवाय माता मंदिर में दर्शन किए।

श्रीमती दिया कुमारी ने नवरात्र के अवसर पर जमवारामगढ़ पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित