जयपुर , अप्रैल् 22 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को यहां जनसुनवाई की और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
श्रीमती दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की जिसमें बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, पेयजल, अतिक्रमण, बिजली सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता एवं तत्परता बनी रहनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित