जयपुर , मार्च 07 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमती दिया कुमारी कोटपूतली-बहरोड़ जिले में श्री जूली के पैतृक निवास काठूवास पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीमती चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाए व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित