जयपुर , अक्टूबर 05 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एशियन खेलों में चार गुणा चार सौ मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के धावक धर्मवीर चौधरी का सोमवार को यहां अभिनंदन किया।

राजस्थान के टोंक निवासी धर्मवीर चौधरी ने श्रीमती दिया कुमारी से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। उपमुख्यमंत्री ने धर्मवीर चौधरी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी ने कहा कि धर्मवीर चौधरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राजस्थान सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने धर्मवीर के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और उपलब्धियों से राजस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार रोशन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित