जयपुर , मई 03 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जयपुर में फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की महिला एवं युवा विंग के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर श्रीमती दिया कुमारी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक सूरजा राम मील, संरक्षक आई.सी. अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पी.डी. गोयल, महिला विंग की अध्यक्ष नीलम मित्तल, युवा विंग के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल , उपाध्यक्ष गौरव मोदी, संयुक्त सचिव राहुल खंडेलवाल, मुख्य सचिव अभिषेक गोयल तथा फोर्टी के सभी सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित