जयपुर , मार्च 21 -- राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को जमुवाय एवं शीला माता मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रीमती दिया कुमारी ने इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पूरी श्रद्धा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर सुश्री दिया कुमारी ने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में नयी ऊर्जा का संचार करता है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री मनसा माता मंदिर और आमेर स्थित शिला माता मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित