सारंगढ़-बिलाईगढ़ , मई 22 -- ) छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ शहर में दिनदहाड़े एक कपड़े की दुकान में घुसकर संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शहर के रानी लक्ष्मी बाई कॉम्प्लेक्स स्थित "बॉयज कलेक्शन" कपड़ा दुकान में शुक्रवार को तीन युवक अचानक घुस गए और दुकान संचालक पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कुछ आरोपियों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे, जबकि एक आरोपी का चेहरा खुला होने से उसकी पहचान हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित