भोपाल , अक्टूबर 21 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि श्री सिंह सनातन के लिए नहीं, बल्कि उसके खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने श्री सिंह को अयोध्या के बजाय मथुरा की यात्रा निकालने की चुनौती दी।
श्री शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को यदि अयोध्या के लिए यात्रा निकालनी थी, तो उन्हें उस समय निकालनी चाहिए थी, जब कारसेवकों ने यात्रा निकाली थी। उन्होंने कहा कि श्री सिंह को भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए आगे आना चाहिए और वहां मौजूद ढांचे को हटाने की पहल करनी चाहिए।
भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह सनातन को बदनाम करने और उसके पक्ष में उमड़ रही आस्था के ज्वार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में कारसेवा होगी, तो वे भी साथ आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित