भोपाल , मई 01 -- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से गेहूं उपार्जन में किसानों को हो रही परेशानियों के त्वरित निराकरण का आग्रह किया।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने 18 मई से 28 मई के बीच अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में आयोजित होने वाले 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के संरक्षक वे और उनका परिवार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित