पटना , सितंबर 24 -- देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 सितंबर को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित 'मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र' प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे।

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इस दौरान विद्यालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इसी दिन राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री संगोष्ठी में शामिल होकर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से संवाद करेंगे तथा शिक्षा और बच्चों से जुड़े विषयों पर उनके विचार एवं सुझाव सुनेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित