हाजीपुर , अप्रैल 27 -- रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दानापुर और एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है ।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने सोमवार को बताया कि विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू के लिए 31.05.2026 तक तथा एस.एम.वी.टी बेंगलुरू से दानापुर के लिए 02.06.2026 तक प्रतिदिन चलायी जाएगाी ।

श्री चन्द्र ने बताया कि 03251 दानापुर-एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन: 03251 दानापुर-एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31.05.2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि दानापुर से यह स्पेशल ट्रेन 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि03252 एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू-दानापुर स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 03252 एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू स्पेशल 02.06.2026 तक परिचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू से यह स्पेशल ट्रेन 23.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित