उदयपुर , मई 26 -- राजस्थान में उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने मंगलवार को ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में ईद उल अज़हा की विशेष नमाज अदा की गई।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की सुबह छह बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर और खानपुरा में ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों में अपने देश और शहर की अमन शांति और सुख चैन की दुआ की गई। वहीं दिन में सभी घरों में क़ुरबानी की रस्म अदा की गई।

ईद उल अज़हा की नमाज रसूलपुरा में जनाब आकिब अली पलाना वाला, वजीहपुरा में जनाब मुदस्सर अली ज़री वाला, खारोल कॉलोनी में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन खारागुड़ा वाला, चमनपुरा मे जनाब मुजम्मिल के आर, खानपुरा में हाजी जनाब अनीस अली हीता वाला, खांजीपीर में हाजी अब्बास अली पलाना वाला और पुला में हाजी हातिम अली चाचूलिया वाला ने अदा करवाई। वहीँ शाम को सामूहिक नियाज़ का आयोजन बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित