गोरखपुर , मई 04 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले की थाना कैण्ट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने रामरतन मौर्या उर्फ अमरजीत तथा विद्यावती देवी निवासी रानीडीहा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित