देहरादून , मई 04 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत सेलाकुई क्षेत्र में दहेज में मोटर साइकिल न मिलने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित पति स्थानीय पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनुज कुमार ने बताया कि बीते 01 मई को वादी लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो0 चकई, थाना शारदा, जिला लखीमपुर, उ0प्र0 द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि उनके दामाद आरिफ अली ने उनकी पुत्री शाहीन बानो की शादी वर्ष 2025 मे हुई थी। उसको दहेज के लिए प्रताडित कर चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0-49/26 धारा- 80(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित