भीमताल , अप्रैल 28 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के डोगरा गांव में मंगलवार एक तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लाक के ज्योली और भदूनी गांव में तेंदुआ ने पिछले सप्ताह हेमा देवी और कमल बिष्ट को मौत के घाट उतार दिया था। मृतका जंगल में महिलाओं के साथ घास लेने गयी थी जबकि मृतक कमल शादी से भाग लेकर लौट रहा था। इससे क्षेत्र में आक्रोश के साथ ही दहशत व्याप्त हो गई थी।

इसके बाद वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में फंसा देखा और तुरंत वन कर्मियों को सूचना दी। वन विभाग ने तेंदुए को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित