श्रीगंगानगर , जून 06 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी तस्कर जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि नौ फरवरी 2022 को राजियासर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 342 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया था।
इस मामले में जगदीश फरार हो गया और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।चार वर्ष के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित