नोएडा , जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश में नोएडा फेस वन थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बिक्री के 4,200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार युवती के संबंध में जानकारी दी उन्होंने बताया कि,अनुसार, गत सोमवार को फेस वन थाना पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना एवं गोपनीय जानकारी के आधार पर सेक्टर-8 क्षेत्र में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वांछित आरोपी नूरी की भतीजी अफसाना उर्फ बेबी पुत्री सिकंदर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 280 ग्राम अवैध स्मैक और 4,200 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में अफसाना उर्फ बेबी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बुआ नूरी के कहने पर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर झुग्गी-झोपड़ियों और फैक्ट्री क्षेत्रों में जाकर बेचती थी। पुलिस अब फरार आरोपी नूरी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित