श्रीगंगानगर , फरवरी 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में सोमवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र ने पढ़ाई के तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वार्ड नंबर तीन निवासी हार्दिक गर्ग (16) का शव घर में ऊपर वाले कमरे में फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे को तोड़ कर छात्र का शव बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिवार वालों से पता चला कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव और अवसाद से ग्रस्त था। कल शाम को वह ऊपर वाले कमरे में पढ़ाई करने कह का कहकर गया था जहां उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके कमरे की तलाशी ली गई, वहां कोई पत्र नहीं मिला। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित