मुंबई , अक्टूबर 20 -- दशहरा के मौके पर अवकाश के कारण मंगलवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।
कारोबारियों ने बताया कि आज घरेलू शेयर बाजारों में इक्विटी और मुद्रा समेत किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी आज अवकाश रहा।
उन्होंने बताया कि बुधवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा।
इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में फिलहाल मिलाजुला रुख है। जापान का निक्केई 1.30 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 1.12 प्रतिशत की गिरावट में है जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत ऊपर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित