भरतपुर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास के सज्जनवास गांव में एक दलित परिवार की बेटी की बारात की निकासी नहीं होने देने को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर दलित समाज के लोगो ने बड़ी संख्या में सोमवार को रूपवास के उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि ज्ञापन में पीड़ित विजेंद्र ने बताया है कि उसकी पुत्री माधुरी की सोमवार को होने वाली शादी को लेकर एक समाज के कुछ व्यक्तियो ने धमकी दी है कि बारात को नहीं चढ़ने देंगे।

दूसरी तरफ जाट समाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस तरह की धमकी की निंदा करते हुए गांव के कतिपय आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित