गोरखपुर , अप्रैल 07 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के कैन्ट थाना की पुलिस ने धोखाधड़ी कर चोरी करने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना कैण्ट पर पंजीकृत मुकदमें में बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विक्की बासफोड़ को आज गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से धोखे से चोरी किए गए 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि छह अप्रैल को वादी बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने खुद को दरोगा बताकर वादी को झांसे में लिया और उसका पैसों से भरा झोला लेकर फरार हो गया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित