समस्तीपुर, फरवरी 19 -- ूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को कहा कि समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जायेगा,जिस पर लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रूपये खर्च होगें। श्री कुमार ने आज समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दरभंगा स्टेशन के पुर्ननिर्माण का कार्य अगले तीन वर्षो मे पूरा कर लिया जायेगा।

श्री कुमार ने बताया कि बिहार मे यात्री सुविधा से सम्बंधित परियोजनाओं का कार्य तीब्र गति से चल रहा है।उन्होंने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के शेष बचे दोहरीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समस्तीपुर मंडल समेत पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है।

इसके पूर्व अपर महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा के साथ मंडल मे चल रहे यात्री सुविधाओं के विस्तार, संरक्षा एवं परिचालन समेत अन्य विषयों पर विस्तृत बैठक कर जानकारी प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित