दरभंगा , अक्टूबर 23 -- बिहार में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जारी मतदान के बीच लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सचेतक एवं दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शुक्रवार सुबह बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करने के बाद डॉ. ठाकुर ने कहा कि सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार और उनका उत्साह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान हो रहा है और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में राजग प्रत्याशियों की जीत होगी।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सर्वेश कुमार तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के डॉ. घनश्याम राय राजग के उम्मीदवार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित