पटना , अक्टूबर 04 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
राजद के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने रविवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्श पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कुमर राय की उम्मीदवारी की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित