हाजीपुर , जून 20 -- रेलवे की ओर से यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर खातीपुरा(जयपुर)-दरभंगा-खातीपुरा(जयपुर) अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन खातीपुरा जयपुर से 21 जून, 2026 को उद्घाटन स्पेशल 09711 चलाकर किया जायेगा। इस गाड़ी का नियमित परिचालन गाड़ी सं. 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस का खातीपुरा से 22 जून, 2026 सेे तथा दरभंगा से 23 जून, 2026 सेे किया जायेगा। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 09711 खातीपुरा-दरभंगा उद्घाटन स्पेशल 21 जून, 2026 को दिन रविवार को खातीपुरा(जयपुर) से 16.00 बजे प्रस्थान कर दौसा से 16.45 बजे, बांदीकुई से 17.30 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 18.32 बजे, भरतपुर से 19.32 बजे, ईदगाह आगरा से 20.17 बजे, टूण्डला से 21.20 बजे, इटावा से 22.22 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 01.15 बजे, उन्नाव से 01.57 बजे, ऐशबाग से 03.50 बजे, गोमतीनगर से 04.41 बजे, बाराबंकी से 05.18 बजे, गोंडा से 06.37 बजे, गोरखपुर से 09.55 बजे, कप्तानगंज 10.22 बजे, बगहा से 12.06 बजे, नरकटियागंज से 13.00 बजे, सिकटा से 13.25 बजे, रक्सौल से 14.00 बजे, बैरगनियां से 15.20 बजे, सीतामढ़ी से 16.15 बजे, जनकपुर रोड से 16.58 बजे तथा कमतौल से 17.50 बजे खुलकर 18.55 बजे दरभंगा पहुँचेगी।
गाड़ी सं. 19725 खातीपुरा(जयपुर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 22 जून, 2026 से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन किया जायेगा। यह गाड़ी खातीपुरा से 22.30 बजे प्रस्थान कर दौसा से 23.00 बजे, बांदीकुई से 23.30 बजे, दूसरे दिन मण्डावर महुवा रोड से 00.12 बजे, भरतपुर से 01.05 बजे, ईदगाह आगरा से 01.55 बजे, टूण्डला से 03.25 बजे, इटावा से 04.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.30 बजे, उन्नाव से 08.08 बजे, ऐशबाग से 09.50 बजे, गोमतीनगर से 10.41 बजे, बाराबंकी से 11.18 बजे, गोंडा से 12.37 बजे, गोरखपुर से 15.55 बजे, कप्तानगंज से 16.40 बजे, बगहा से 18.06 बजे, नरकटियागंज से 19.00 बजे, सिकटा से 19.25 बजे, रक्सौल से 20.00 बजे, बैरगनियां से 21.20 बजे, सीतामढ़ी से 22.15 बजे, जनकपुर रोड से 22.58 बजे तथा कमतौल से 23.50 बजे खुल कर तीसरे दिन 00.55 बजे दरभंगा पहुँचेगी।
गाड़ी सं. 19726 दरभंगा-खातीपुरा(जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 23 जून, 2026 से रविवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन किया जायेगा। यह गाड़ी दरभंगा से 04.30 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 04.52 बजे, जनकपुर रोड से 05.13 बजे, सीतामढ़ी से 06.05 बजे, बैरगनियां से 06.38 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, सिकटा से 08.30 बजे, नरकटियागंज से 10.15 बजे, बगहा से 11.10 बजे, कप्तानगंज से 13.10 बजे, गोरखपुर से 14.05 बजे, गोंडा से 16.40 बजे, बाराबंकी से 18.18 बजे, गोमतीनगर से 18.57 बजे, ऐशबाग से 19.20 बजे, उन्नाव से 21.08 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.05 बजे, इटावा से 23.55 बजे, दूसरे दिन टूण्डला से 02.05 बजे, ईदगाह आगरा से 03.05 बजे, भरतपुर से 04.00 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 05.17 बजे, बांदीकुई से 07.20 बजे तथा दौसा से 07.55 बजे खुल कर 08.40 बजे खातीपुरा पहुँचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित